अपनी प्राथमिकता निर्धारित करें
फ़ॉन्ट स्केलिंग
अप्राप्ति
पृष्ठ अनुमापन
अप्राप्ति
रंग समायोजन
भा.प्रौ.सं.कानपुर

अनुसंधान अवलोकन

IIT Kanpur researchers are globally renowned for advanced research validating modern technologies. IITK studies serve as benchmarks, showcasing extensive research. Beyond academia, IITK experts use rigorous experiments to tackle industry challenges, drawing global professionals to synergize fundamental and applied research.

सशक्त अनुसंधान अभिविन्यास

भा.प्रौ.सं. कानपुर भारत का एक अग्रणी संस्थान है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एंव मानविकी में शिक्षा एंव अनुसंधान पर केंद्रित है। इसके पूर्व छात्र...

भा.प्रौ.सं. कानपुर भारत का एक अग्रणी संस्थान है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एंव मानविकी में शिक्षा एंव अनुसंधान पर केंद्रित है। इसके पूर्व छात्रों एंव संकाय ने लगातार राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

वैश्विक स्तर पर शिक्षा जगत में ऐसे अनुसंधानकर्ताओं की भरमार है जो भा.प्रौ.सं. कानपुर के छात्र या संकाय रह चुके हैं।

अन्य क्षेत्रों में संस्थान के पूर्व छात्रों एवं शिक्षकों के साहसी आलोचनात्मक विचार आधारित रवैए ने उनको उनके द्वारा चयनित क्षेत्र में वैचारिक नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत किया है।
 

सशक्त अनुसंधान अभिविन्यास

अधिक जानें

अनुसंधान संस्कृति

भा.प्रौ.सं. कानपुर के संकाय एंव छात्र इस मत में विश्वास रखते हैं कि किसी निश्चित क्षेत्र में ज्ञानार्जन कर अग्रणी अनुसंधान करने के लिए रचनात्मकता, आत्...

भा.प्रौ.सं. कानपुर के संकाय एंव छात्र इस मत में विश्वास रखते हैं कि किसी निश्चित क्षेत्र में ज्ञानार्जन कर अग्रणी अनुसंधान करने के लिए रचनात्मकता, आत्म विश्वास, साहस एंव दृढ़ता की आवश्यकता होती है।

गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान करने के लिए जोखिम लेने की क्षमता की आवश्यकता होती है। भा.प्रौ.सं. कानपुर की कार्यशैली चुनौतीपूर्ण कार्य करने के लिए समर्थन एंव प्रोत्साहन प्रदान करती है। यह अनुसंधानकर्ताओं को अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर कार्य करने में सक्षम बनाता है। मजबूत संस्थागत समर्थन के कारण, अनुसंधानकर्ता कठिन प्रश्न पर विचार करने के लिए स्वतंत्र हैं, हालांकि इन प्रश्नों पर विचार कर समाधान प्राप्त करने में अथक प्रयास एवं पर्याप्त समय अपेक्षित है।

भा.प्रौ.सं. कानपुर में रचनात्मकता आधारित अन्वेषण के लिए अत्यधिक समर्थन है, उदाहरण के लिए टिंकरिंग। टिंकरिंग के माध्यम से कुछ महानतम खोज एवं आविष्कार अस्तित्व में आए हैं। भा.प्रौ.सं. कानपुर टिंकरिंग का समर्थन कर सक्षम बनाता है। यह समर्थन रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है तथा अनुसंधानकर्ताओं द्वारा विचारों को आसानी से आज़माने में मदद करता है। रचनात्मकता आधारित अन्वेषण करते समय छोटी सी जानकारी भी नवीन ज्ञान के लिए द्वार खोलती है।

गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान अक्सर ऐसे वातावरण में होता है जहां स्वतंत्र सोच को प्रोत्साहित किया जाता है जिसका भा.प्रौ.सं. कानपुर के द्वारा पूर्ण रूप से अनुसरण किया जाता है। अनुसंधान के लिए कार्यान्वन एवं प्रतिबद्धता कायम रखते हुए भा.प्रौ.सं. कानपुर के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान कार्य का पूर्ण आनंद लेते हैं।

अनुसंधान संस्कृति

अधिक जानें

शिक्षण एवं अनुसंधान

संकाय द्वारा किया गया शिक्षण, संकाय को विकसित करने में मदद करता है तथा उन्हें उनके अनुसंधान के आधार पर नए पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करत...

संकाय द्वारा किया गया शिक्षण, संकाय को विकसित करने में मदद करता है तथा उन्हें उनके अनुसंधान के आधार पर नए पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। संकाय को अपने अनुसंधान से संबंधित सामग्री को शामिल करने के लिए मौजूदा पाठ्यक्रमों को संशोधित करने की भी स्वतंत्रता है।

भा.प्रौ.सं. कानपुर के समर्पित पीएचडी छात्रों से संकाय को लाभ होता है, जो भा.प्रौ.सं. कानपुर के अनुसंधान की सफलता की कुंजी हैं।

भा.प्रौ.सं. कानपुर में, युवा शिक्षक अपने करियर की शुरुआत में ही पढ़ाना शुरू कर सकते हैं जिसके कारण चुनौतीपूर्ण अनुसंधान करने की उनकी क्षमता बढ़ती है।

शिक्षण एवं अनुसंधान

अधिक जानें

व्यापार एवं उद्योग हेतु लाभ

भा.प्रौ.सं. कानपुर की अनुसंधान क्षमताओं का लाभ उठाने से व्यवसायों को आकांक्षी निर्णायक बढ़त मिल सकती है। इसके गहन दृष्टिकोण के कारण ऐसे परिणाम प्राप्त...

भा.प्रौ.सं. कानपुर की अनुसंधान क्षमताओं का लाभ उठाने से व्यवसायों को आकांक्षी निर्णायक बढ़त मिल सकती है। इसके गहन दृष्टिकोण के कारण ऐसे परिणाम प्राप्त होते हैं जो स्थायी मूल्य प्रदान करते हैं। भा.प्रौ.सं. कानपुर की ग्राहक सूची में दुनिया भर की अग्रणी कंपनियां शामिल हैं।

व्यापार एवं उद्योग हेतु लाभ

अधिक जानें

अन्तर विषयक अनुसंधान

भा.प्रौ.सं. कानपुर में किए गए अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अन्तर विषयक होने के कारण संस्थान में अन्तर विषयक अकादमिक कार्यक्रम तथा अन्तर विषयक अनुस...

भा.प्रौ.सं. कानपुर में किए गए अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अन्तर विषयक होने के कारण संस्थान में अन्तर विषयक अकादमिक कार्यक्रम तथा अन्तर विषयक अनुसंधान केंद्र एंव सुविधाएं हैं।

इससे भा.प्रौ.सं. कानपुर में अन्तर विषयक अनुसंधान के लिए संबंधित जानकारी एवं सहयोग को बढ़ावा मिलता है। ओपन रिसर्च एनवायरमेंट दूसरों के साथ संपर्क को मजबूती देता है जिसके कारण असाधारण अनुसंधानिक प्रयासों में बढ़ोतरी होती है।

अन्तर विषयक अनुसंधान

अधिक जानें

अनुसंधानिक वातावरण

भा.प्रौ.सं. कानपुर में अनुसंधान छोटे व्यक्तिगत नेतृत्व वाले अनुसंधान समूहों द्वारा किया जाता है तथा इसके अतिरिक्त बड़ी अन्तर विषयक परियोजना टीमें भी ह...

भा.प्रौ.सं. कानपुर में अनुसंधान छोटे व्यक्तिगत नेतृत्व वाले अनुसंधान समूहों द्वारा किया जाता है तथा इसके अतिरिक्त बड़ी अन्तर विषयक परियोजना टीमें भी हैं। अनुसंधान वातावरण छोटे समूह द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों में मददगार साबित होता है। इसके अतिरिक्त, यह वातावरण भा.प्रौ.सं. कानपुर में किए जाने वाले बड़े ध्येय वाले महत्वपूर्ण कार्यों के प्रबंधन के लिए उपयुक्त है।

उच्च स्तरीय अनुसंधानकर्ताओं की बड़ी संख्या होने के कारण यहां आवश्यकता आधारित सहयोग के लिए बहुत अच्छा अवसर है। भा.प्रौ.सं. कानपुर में जीवंत अनुसंधान वातावरण के कारण नियमित रूप से नए विचारों से संपर्क होता है। यह युवा अनुसंधानकर्ताओं को मानसिक रूप से तैयार करने एंव अपने रूचिकर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।

अनुसंधानकर्ता को सभी संकाय स्तरों पर अनुसंधान क्षेत्र चुनने की स्वतंत्रता प्राप्त होती है। अनुसंधानकर्ता को गतिशील अनुसंधान प्रशासन द्वारा समर्थित किया जाता है जिसमें गैर-नौकरशाही कार्य संस्कृति होती है।

अनुसंधानिक वातावरण

अधिक जानें